झरिया । गुरुवार को झरिया कांग्रेस नगर अध्यक्ष रत्नेश यादव के नेतृत्व मे एरिया 9 के महाप्रबंधक से मिलकर हाइवा को दूसरे रूट मे चलाने एवं प्रदुषण रोकथाम करने का उचित व्यवस्था एवं बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने के सम्बन्ध मे वार्ता हुआ । एरिया 9 के महाप्रबंधक ने सभी बिंदु पर कार्य कराने का आश्वाशन दिया। प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य मुख़्तार खान ने कहा की अगर हमारी मांगे पुरी नही हुई तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। जिला महासचिव अशोक मालाकार ने कहा की जल्द प्रदूषण एवं हाइवा परिचाल पर ठोस कार्रवाही करे नही तो पार्टी आंदोलन करने के लिए बाध्या होगी। मुख्या रूप से मुख़्तार खान, प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, अशोक मालाकार, भोला सिंह, फैज अहमद, संजीव सिंह, राकेश पासवान, अशोक चंद्रवंशी, कुंदन कुमार मोदक, भीम निशाद, अशोक वर्मा, चन्दन विश्वकर्मा एवं दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।
