झरिया । मंगलवार को झरिया नगर/प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रत्नेश यादव एवम इम्तियाज अली के संयुक्त नेतृत्व में झरिया में विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे आशंकित डेंगू मरीज और वायरल फीवर को संज्ञान में लेते हुए समस्त कांग्रेस जनों ने चासनाला स्थित सीएचसी अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अमृता से मिल कर वास्तु स्थिति से अवगत कराई और झरिया के वॉर्ड बाय वॉर्ड में हर मुहल्ले में डेंगू मच्छर मारने हेतू दवाई छिड़काव की मांग की और जगह जगह कैंप लगाकर जांच करने की मांग को लेकर ज्ञापन देकर की गई।
पुनः झरिया के कांग्रेस जनों से झरिया विधायक सह सचेतक झारखंड सरकार आदरणीय पुर्णिमा नीरज सिंह जी को भी ज्ञापन देकर वास्तु स्थिति से अवगत कराया । जिस पर तत्परता दिखाते हुए। पुर्णिमा नीरज सिंह जी ने संबंधित अधिकारियों से बात की और अविलंब कैंप और छिड़काव करने हेतु अधिकारियों को निर्देश किया

कार्यक्रम के माध्यम से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सचिव शमसेर आलम ने सीएचसी में कहा की डेंगू कही महा मारी का रूप नहीं ले, इससे पहले आप सभी अलर्ट हो जाएं।
प्रदेश कांग्रेस विषेश आमन्त्रित सदस्य मुख़्तार खान ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस झामुमो सरकार की संयुक्त सरकार जनता की हर समस्या के लिय तत्पर अगर अस्पताल प्रबंधक को किसी अन्य सामग्री की आवश्यकता है तो बताएं झरिया विधायक पुर्णिमा नीरज सिंह जी सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता जी से बात कर मुहैया कराएंगी। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रत्नेश यादव, इम्त्याज अली, मुख़्तार खान, शमशेर आलम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष सह पूर्व सांसद प्रतिनिधी सत्येंद्र चौहान, भीम निशाद संजीव सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *