झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला गौशाला मोड़ के समीप बाइक सवार युवक को एक तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर । घटना में बाइक सवार युवक हुआ घायल, स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए धनबाद के पाटलिपुत्र नर्सिंग होम में ले जाया गया जहां उसका इलाज जारी है । घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की रात लगभग 8 बजे बस्ताकोला कोलियरी पुराना सीआईएसफ कैंप के समीप के रहने वाले विनोद पासवान का बेटा आयुष कुमार बाइक से घर के किसी काम से बाहर निकाला था लेकिन, अचानक उसे एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार संख्या जेएच 10 बीएफ- 7529 ने अपनी चपेट में ले लिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद झरिया थाना के गश्ती दल मौके पर पहुंची और एसआई राजेश यादव ने वाहन को जप्त कर झरिया थाना ले आई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *