भगतडीह । भाजपा नेता सह बस्ताकोला मंडल के मंत्री मनीष सिंह उर्फ रिंकू सिंह के पिता स्व. कामता प्रसाद सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह उनके आवास बस्ताकोला पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए । सांसद ने कहा कि कामता प्रसाद सिंह एक सामाजिक छवि के व्यक्ति थे। वे एक सच्चे सामाजसेवी भी थे। उनके निधन से सामाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। सामाज में ऐसे लोगों का होना गर्व का विषय होता है। इनकी कार्यों से युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह उनके आवास पहुंचकर कहा कि कामता प्रसाद सिंह पिता तुल्य थे और समाज के रीढ़ थे। ऐसे व्यक्ति सदैव हृदय में जीवित रहेंगे।
इस दौरान उनके आवास पर 24 घंटे का अखंड हरी कीर्तन का आयोजन किया गया था अखंड हरी कीर्तन का समापन के बाद भंडारे का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया मौके पर उनकी पत्नी उर्मिला सिंह, छोटे पुत्र संजीव सिंह उर्फ संजू सिंह ,पुत्री ममता सिंह, आर्य सिंह ,भतीजा पंकज सिंह, भाजपा नेता अखिलेश सिंह ,संतोष शर्मा, संतोष रवानी, बप्पी बाउरी, हरेराम सिंह ,सत्येंद्र सिंह, अमित सिंह ,पिंकू चौबे ,अजय श्रीवास्तव, उमेश यादव, छोटू सिंह, शुभम गुप्ता आदि लोग उपस्थित थे।
