झरिया । झरिया के बोर्रागढ़ ओपी पुलिस बड़ी सफलता हाथ लगी जहां उन्होंने ने बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया । मामले पुलिस ने गिरोह के 6 सदस्यों को पकड़ा है । जहां चार लोगों को जो ल भेज दिया गया।पकड़े गए लोगों मे मोनू कुमार सिंह,पवन कुमार सिंह, मनीष यादव टेनू शामिल है।सभी करकेंद इलाके के रहनेवाला बताया जाता है। ओपी प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को बोरागढ़ निवासी मुन्ना सिंह के घर के आंगन से मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।जहां मुन्ना ने बोर्रागढ़ ओपी मे अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। वही पुलिस पकड़े गए लोगों के निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर लिया गया। वही इनलोगों से बाइक की खरीदारी करने वाले एक और युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है।वहीं इस मामले मे बोरागढ़ पुलिस ने दो लोगों पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। इन दोनो के छोड़े जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
