राजेश दूबे की खास रिपोर्ट :
विष्णुगढ़ । विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामु पंचायत के बसरियाटांड गांव जाने वाले एक मात्र मुख्य कच्ची सड़क काफी बदहाल स्थिति में है। यह कच्ची सड़क बेहद हीं उबड़-खाबड़ एवं पथरीली है। जिसमें पैदल चलना काफी जोखिम भरा हो गया है। बता दें कि यह कच्ची सड़क मार्ग लेदी मोड़ से बसरियाटांड तक लगभग दो किलोमीटर से भी अधिक लंबी है। लेकिन पूरी की पूरी सड़क की स्थिति ऐसे हीं जर्जर एवं उबड़-खाबड़ है। इस कच्चे सड़क मार्ग से हीं प्रतिदिन यहां से काफी संख्या में ग्रामीण आवागमन करते हैं। इस सड़क से पैदल चलना जोखिम से भरा हुआ है। बता दें कि यह सड़क सिर्फ पथरीली एवं उबड़-खाबड़ हीं नहीं है बल्कि कीचड़ से सना हुआ है। इस पर गिरकर कोई जख्मी भी हो सकता है,पूरी की पूरी सड़क फिसलन भरी हो गई है। जिस पर चार पहिए वाहन या फिर दो पहिए वाहन में सफर करने में लोगों को अपनी नानी याद आ जाती है। यूं कहें कि इस कच्चे सड़क पर पैदल चलना पहाड़ चढ़ने के समान है। इस कारण यहां के ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *