निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । आज नारायणपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय चूल्हा प्रमुखों की एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित की गई !बैठक में मुख्य रूप से आजसु पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना के प्रभारी तरुण गुप्ता ,जिला अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ,कार्यकारी जिला अध्यक्ष निमई चंद्र सेन और पबिया मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र मंडल उपस्थित थे। बैठक को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा कि आने वाले लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में आप सभी चूल्हा प्रमुखों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ,आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है कि आपको जो दस परिवार देखने की जिम्मेदारी मिली है, उनके हर सुख दुख में आप खड़ा होकर मदद करने का प्रयास कीजिए, क्योंकि हम राजनीतिक जीवन में राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कर्तव्यों का कैसे पालन करें ।

इसकी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी आप लोगों पर बनती है। हमारे जो ग्राम प्रभारी है उनकी भी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी है की पार्टी के विचारधारा और नीतियों को घर घर तक पहुंचाने का कार्य करें। आजसु पार्टी झारखंड की माटी की पार्टी है, हम आदिवासी मूलवासी और अल्पसंख्यकों के हित के लिए सदैव लड़ाई लड़ने का कार्य किया है ।आजसु पार्टी का चुनाव चिन्ह केला है, और केला पूजा और रोजा दोनों में पसंद किए जाते हैं। हम सबको साथ लेकर चलने पर विश्वास करते हैं। आजसु पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो के नेतृत्व में हम लोग संगठन को आगे बढ़ने का काम किए हैं और आने वाले समय गांव स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करना होगा ,यहां बैठे हुए एक-एक व्यक्ति की जिम्मेवारी है, की पार्टी को नीचे स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और ताकत लगानी पड़ेगी,तभी आने वाला चुनाव जामताड़ा के इतिहास को परिवर्तन करने का दिन बनेगा और यह तभी संभव है जब आप कार्यकर्ता मेहनत करके जनता को बेहतर सेवा देने का काम कर पाते हैं। जहां पर अभी तक चूल्हा प्रमुख और ग्राम प्रभारी नहीं बन पाए हैं, आज से ही इस कार्य में लगकर इसे बनाने का कार्य संपन्न करें।

गांव गांव जाकर जनता को बताने का कार्य करें की झारखंड में चलने वाली सरकार हर मोर्चे में बिफल हो चुकी है, चारों तरफ अराजकता का माहौल बन चुका है, आए दिन हत्याएं और लूट आम बात बन चुका है। इस सरकार को जितना जल्दी हो सके विदाई देना जरूरी है। कार्यक्रम को राजेश कुमार महतो निमाई चंद्र सेन, सुखदेव भंडारी जितेंद्र मंडल सीतामढ़ी हसदा संतरी हंसदा रामकिशोर मरांडी हेमंत रंजीत यादव कौशल पंडित बम शंकर दुबे सुखदेव रवानी विजय मंडल साजिद अंसारी राकेश रवानी रमेश रावत मार्कोस मरांडी बृज किशोर मरांडी दुलाल साहनी महेंद्र पंडित वीर मोहाली यदि ने संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *