निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के बैनर तले इंदौर स्टेडियम जामताड़ा में आयोजित त्रिदिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का विधिवत उद्घाटन किया। कबड्डी फेडरेशन ऑफ़ इंडिया एवं झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त तीनदिवसीय रिफ्रेशर कोर्स 1 अगस्त से 3 अगस्त तक जामताड़ा के इंदौर स्टेडियम में चलेगा, इस कोर्स में राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कबड्डी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कबड्डी कोच के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कोर्स में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच के जगमोहन सभी महिलाओं और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों को कबड्डी खेलने के नई तकनीक व नए नियम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देंगे।
झारखंड स्टेट टेक्निकल ऑफिशियल व कबड्डी कोच के रिफ्रेशर कोर्स में पुरे झारखंड राज्य से 85 पुरुष व 75 महिला खिलाड़ी व कोच हिस्सा लेंगे। भाजपा वरिष्ठ नेता वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के बैनर तले जामताड़ा के इंदौर स्टेडियम में तीन दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया है। इस कोर्स में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विख्यात कोच के द्वारा राज्य स्तरीय एवं जिला स्तरीय कबड्डी खिलाड़ियों का नई तकनीक एवं नए नियम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। इस तरह के कोर्स का जामताड़ा में आयोजन होना हम सबों के लिए बड़ा ही गौरवान्वित होने का विषय हैं। मुझे इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ, इसके लिए जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन को कोटि-कोटि आभार।
मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है इस कोर्स में सम्मिलित होने आए हमारे सभी ऊर्जावान महिला एवं पुरुष कबड्डी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश और राज्य का नाम रोशन करेंगे और साथ ही हमारे जामताड़ा जिले के सभी कबड्डी खिलाड़ी एक साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे। श्री मंडल ने कहा कि मैं हमेशा से खेल को प्रोत्साहन देने के लिए अपने स्तर से विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाता रहता हूं और अपनी ओर से विभिन्न खेलों से जुड़े हुए खिलाड़ियों को हर संभव मदद पहुंचने का प्रयास करता रहता हूं। मौके पर मुख्य रूप से झारखंड कबड्डी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विपिन कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच के जगमोहन जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट मीरा मिश्रा जामताड़ा कबड्डी एसोसिएशन के सेक्रेटरी रोहित कुमार, अरविंद कुमार ओझा डीडी भंडारी सहित तमाम कबड्डी खिलाड़ी उपस्थित रहे।
