निशिकांत मिस्त्री

जामताड़ा । पिछले कई दिनों से जिले में बिजली आपूर्ति चरमरा गई है। जिसके कारण क्षेत्र के लोग काफी आक्रोशित है। छात्र छात्राओं को पढ़ने लिखने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है वहीं घरों के गृहणियों ने भी बिजली समस्या को लेकर परेशान दिख रही है। वहीं जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी ने बिजली समस्या को देखते हुवे बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव और जे ई को अपने आवास बुलाकर जिले में बिजली समस्या को लेकर समाधान करने को लेकर फटकार लगाई। मौके पर विधायक इरफान अंसारी ने पत्रकारों से बात करते हुवे कहा कि पूरे राज्य में बिजली जामताड़ा जिले में बेहतर है। लेकिन कुछ दिनों से जिले ही नही बल्कि पूरे राज्य में बिजली की समस्या है। यह समस्या केंद्र सरकार के द्वारा किया गया है।

बिजली सही रूप से जिले वासियों को मिले इसके लिए मैं तत्पर हूँ। विभाग के पदाधिकारियों के बात कर समस्या का समाधान किया गया है। वहीं बिजली विभाग के एक्सक्यूटिव पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिले में 45 मेगावाट बिजली की जरूरत है लेकिन कुछ दिनों से 20 मेगावाट बिजली मिल रही है। जिसके कारण बिजली की समस्या उतपन्न हुई। बिजली कटौती को लेकर हमलोग उपभोक्ताओं को पहले शोसल मीडिया के माध्यम से जानकारी भी साझा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *