कतरास । मोदीडीह कोलियरी की तेतुलमुड़ी 22/12 स्थित बड़ी मस्जिद (जामा मस्जिद) परिसर में एकबार फिर गोफ बन गया। कुछ वर्ष पूर्व इस मस्जिद का एक बहुद बड़ा हिस्सा जमींदोज हो गया था। उसी को भराई की गई थी। एक बार इसी जगह पर गोफ बनने से इलाके मे दहशन कायम हो गया। ग्रामीणो ने प्रबंधन पर पुनर्वास की दिशा में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ज्ञात हो कि तीन दिन पूर्व भी जोगता 11 नंबर बस्ती में गोफ बना था जिसमे बजरंगबली मंदिर का एक हिस्सा साथ में पीपल का बड़ा पेड़ वा एक ही परिवार के तीन लोग समा गया थे।
