झरिया । मंगलवार को देश ने 77 वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हीं धूम- धाम से मनाया, पूरा देश देशभक्ति गीतों से मां भारती के रंग में रंग गया । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को झरिया मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने मातृ सदन झरिया समेत विभिन्न जगहों पर झंडोत्तोलन किया । इस दौरान काफी संख्या में सम्मेलन के गणमान्य सदस्यगण एवं अधिकारी मौजूद रहे और सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाई । इस दौरान मातृ सदन, बालिका विद्यालय, मारवाड़ी विद्यालय, महिला महाविद्यालय व अग्रसेन भवन सभी संस्थाओं को बैलून व फूल मालाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया ।
