झरिया । फुसबंगला यूको बैंक के एटीएम को तोड़कर पैसा निकालने की कोशिश को जोरापोखर पुलिस ने किया नाकाम। घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात 11 बजे कुछ चोर एटीएम के अंदर घुस कर उसे वह उखाड़ने का प्रयास कर रहे थे तभी स्थानीय लोगों की नजर उसपर पड़ी।स्थानीय लोगों ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दिया।पुलिस तुरंत ही घटना स्थल पर पहुँची तभी एटीएम के बाहर खड़े चोर को पुलिस की आने की भनक लग गई सभी वहाँ से फरार हो गए। जोरापोखर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है।
थाना प्रभारी विनोद उरांव ने कहा कि पुलिस की तत्वरित करवाई से एटीएम बच गया।अगल बगल के सीसीटीवी फुटेज से जाँच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *