झरिया । बुधवार 16 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 5वीं पुण्यतिथि 4 नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय में भाजपा के तत्वावधान में मनाई गई।
वक्ताओं ने अटल जी की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा की अटल जी अजातशत्रु थे और सभी राजनीतिक दलों में उनकी स्वीकार्यता थी। राष्ट्र के लिए सब कुछ समर्पण कर देना ही सच्चे राष्ट्रभक्त की पहचान है। प्रमुख लोगों में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, जोगेंद्र यादव, विष्णु त्रिपाठी, श्रवण राय, शैलेश सिंह, अरुण साव, अजय वर्मा, पंकज अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, राजेश गोस्वामी एवं गणेश राय, राकेश पांडे आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *