धनबाद । पिछले कई दिनों से लगातार हो रही चैन छिनतई की घटनाओ में अब कमी आने की संभावना है।धनबाद के सरायढेला थाना इलाके की पुलिस ने थानेदार विनय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर दो चैन स्नेचरों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए दोनो चैन स्नैचर बोकारो के रहने वाले हैं। इसके साथ ही आईपीएस की मां के गले से चैन चिंता करने वाले घटना का भी खुलासा हो गया है।
DSP विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा ने मीडिया के समक्ष दोनो स्नेचरों को पेश करते हुए बताया कि एसएसपी के आदेश पर एक टीम बनाई गई थी।गहन जांच अभियान के दौरान सरायढेला बलियापुर सड़क पर दो अपराधी पकड़े गए।उनके पास से लोडेड पिस्टल भी बरामद हुए हैं।इस बीच दो अपराधी भागने में सफल हुए हैं।पकड़े गए अपराधी के सम्बंध में SDP ने बताया कि हीरालाल सोनार और इमामुल अंसारी गिरफ्तार हुए है जब्कि अकबर अंसारी और कमरुल होदा फरार हैं ये लोग 302 जैसे गंभीर मामलों में आजीवन कारावास सजा प्राप्त है । 16 अन्य संगीन मामले दर्ज हैं। पिछले दिनों वरिष्ठ अधिकारी की माँ से चैन छिनतई में शामिल रहे हैं।
