धनबाद । धनबाद में बेलगाम हो चुके है अपराधी, कभी भी फायरिंग कर आसानी से हो जाते हैं फरार । अपराधियों ने एक बार फिर दिनदहाड़े फायरिंग कर दहशत फैलाने का काम किया है। पल्सर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने व्यवसाइयो में दहस्त फैलाने की नीयत से बैंक मोड़ इलाके में हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। गनीमत रही कि इस फायरिंग में गोली किसी व्यक्ति को नही लगी।
ज्ञात हो घटना के कुछ देर पहले ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का काफिला उसी रास्ते से गुजरा था, जिस सड़क पर अपराधियों द्वारा गोलियां चलाई गई। अपराधियों ने बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा के समीप सड़क किनारे स्थित दुकानों पर गोलियां चलाई थी। अपराधियों का मंसूबा व्यवसायियों को डरा कर उसने रंगदारी वसूलने के है। वहीं घटना के बाद बैंक मोड़ थाना की पुलिस घटना स्थल से खोखा चुनती नजर आई।
