बलियापुर । भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत रविवार को सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी सह भाजपा नेत्री तारा देवी ने अपने आवास में तिरंगा झंडा लगाया। साथ ही स्थानीय लोगों, गांव व कार्यकर्ताओं के बीच तिरंगा झंडा वितरण किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में तिरंगा झंडा लगाया। भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, संतलाल प्रमाणिक, मंडल अध्यक्ष आशीष मुखर्जी, मंडल अध्यक्ष मंटू रवानी, निताई रजवार, अल्पना मुखर्जी, खगेन पांडेय, रंजीत मंडल, विद्युत चक्रवर्ती, दीपक गोप आदि ने भी तिरंगा झंडा वितरण किया ओर अपने घरों में झंडा लगाया।
