झरिया। धनबाद जिला पेंशनर समाज के कोषाध्यक्ष एवं झरिया गुजराती हिंदी मध्य विद्यालय के पूर्व प्रिंसिपल केपी तिवारी बुधवार को मूर्छित हो गए। परिजनों ने उन्हे तत्काल धनबाद पाटलिपुत्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उन्हे भेंटिलेशन पर रखे हुए है। पूर्व प्रिंसिपल जिन्दगी और मौत से लड़ रहे है। श्री तिवारी सेवा निवृत होने के बाद संस्कार भारती सहित कई संगठनों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे। उनके स्वास्थ्य होने की कामना को लेकर शुक्रवार गुजराती स्कूल में शिक्षको ने ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *