कतरास । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत विस्थापित संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में कतरास क्षेत्र 4 के महाप्रबंधक कार्यालय के मुख्य द्वार पर स्थानीय बेरोजगार युवाओं के नियोजन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।उपस्थित ग्रामीणों ने बीसीसीएल प्रबंधन एवं आउटसोर्सिंग कम्पनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप महतो ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से उनकी नौ सूत्री मांग हैं।जिसमें प्रमुख नियोजन की मांग हैं।इसके अतिरिक्त मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी,बिजली, सड़क आदि उपलब्ध हो।साथ ही अमरदीप महतो ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों को नहीं पूरा किया तो जगह – जगह पर प्रदर्शन करेंगे और आगामी 11 सितंबर को CBI कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।वार्ता के दौरान जीएम के समक्ष भी मांगों को रखते हुए चर्चा हुई और अंततः मांग पत्र सौंपा गया।

महाप्रबंधक एमएस दूत ने बताया कि यथासंभव मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।जो भी ग्रामीणों की मूलभूत सुविधा को लेकर मांग हैं।उसे देखते हुए कार्रवाई की जाएगी।जबकि, नियोजन को लेकर विस्थापित संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधि मंडल से आउटसोर्सिंग कंपनी प्रबंधन की वार्ता कराई जाएगी।इसके बाद ही नियोजन पर अंतिम निष्कर्ष निकलेगा। मौके पर कॉ. हलधर महतो, जे के झा, रॉबिन महतो,सुनील महतो,विशु बाउरी,बिट्टू महतो,सागर महतो,दीपू महतो,रेखा देवी,कुंदन महतो,सुनीता देवी,उत्तम बाउरी सहित महिला भारी संख्या में उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *