झरिया । धनबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्र सरोवर (बेकार बांध) में शुक्रवार की शाम एक व्यक्ति की डूब कर मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों की मदद से व्यक्ति को पानी से बाहर लाया गया। जांच करने पर पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान झरिया थाना क्षेत्र के हेटलीबान्ध स्थित बैद्यनाथ गुप्ता बिल्डिंग निवासी मनीष कुमार दुबे के रूप में हुई है । मृतक लाल बाजार झरिया में एक पान की गुमटी चला कर अपना भरण- पोषण करता था । शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस एसएनएमएमसीएच भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई है। ज्ञात हो कि पूर्व में भी कई बार राजेंद्र सरोवर में डूब कर मरने की घटना हुई है। लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति शाम में तालाब के समीप आकर पानी मे छलांग लगाया था। काफी देर तक पानी से बाहर नहीं निकलने पर लोगों को उसके डूबने की आशंका हुई। जिसके बाद लोग वहां इकट्ठे हुए और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर लाया गया।
