बलियापुर । सिंदरी बलियापुर मुख्य सड़क प्लस टू हाई स्कूल के समीप शुक्रवार को हुई सड़क दुर्घटना में बलियापुर नीचे टोला निवासी भाजपा नेता सुजीत सिंह के भैया अजीत सिंह, 52 की मौत हो गई। घटना शाम लगभग 6 बजे की है। घटना को ले परिजन सहित गांव में मातम हैं। परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है। घटना की खबर पाकर मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो, उप प्रमुख आशा देवी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम ग्रोवर, पूर्व मुखिया खगेन महतो, गुहीराम पाल, खगेन पांडेय, विनय मुखर्जी, मुकुल चन्द्र रोहिदास, स्वपन कुमार महतो आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया।
कैसे घटी घटना– बलियापुर नीचे टोला निवासी भाजपा नेता सुजीत सिंह के भैया सिंदरी की ओर से अपने राजदूत बाइक से घर बलियापुर वापस लौट रहे थे। इसी बीच प्लस टू हाई के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर परिजन सहित आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। घायल अजीत सिंह को 108 एंबुलेंस से शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल धनबाद पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का दो पुत्र व एक पुत्री हैं। एक वर्ष पूर्व ही उसकी पत्नी आग के चपेट में आने से मौत हो गई थी। वह बड़ा पुत्र भी तालाब में डूबने से मौत हो चुका है। घटना से परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़े हैं।
