कतरास । पाण्डेयडीह 6 नंबर चौहान बस्ती का विस्थापन का मामला जल्द ही समस्याओ का समाधान करके डेंजर जॉन में रह रहे प्रभवितो को जल्द सुरक्षित स्थान में बसाने के लिये कतरास महाप्रबंधक एम एस दूत व भूमि आउट सोर्सिंग कंपनी के जीएम रंजीत उपाध्याय ने ग्रामीण प्रतिनिधियों को आश्वाशन दिया कि जायज मांगो को देना कंपनी की बाध्यता है उसे देने को तैयार है,कतरास जीएम एम एस दूत ने ग्रामीणों से मिलने के बाद तेतुलमारी पी एस बी 2 नंबर पानी टंकी के पास स्थित जमीन का मुआयना किया ,जहाँ 22 लोगो को विस्थापित होना है उक्त स्थल पर पानी,बिजली की व्यवस्था करने का आश्वाशन प्रबंधन ने दिया।
ततपश्चात सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय में महाप्रबंधक अनूप राय से बीजेकेएमएस संघ के प्रतिनिधियो के साथ वार्ता में जीएम श्री राय ने तेतुलमारी कोलियरी पर बंदी का खतरा को तत्काल समाप्त करने व कोलियरी को पूर्व की भांति निरन्तर सुचारू रूप से संचालन पर बल दिया। जीएम श्री राय ने तेतुलमारी में डिपार्टमेंटल चालू रखने का आश्वासन दिया।साथ ही तेतुलमारी में आये आउटसोर्सिंग जल्द शुरू होने की बात कही। बीजेकेएमएस के महामंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता रणविजय सिंह ने प्रभावित लोगों को तत्काल समुचित लाभ उपलब्ध कराने के लिये बी सी सी एल प्रबंधन व आउट सोर्सिंग प्रबंधन ने आश्वस्त किया।
मौके पर जीएम कतरास एम एस दूत,सिजुआ महाप्रबंधक अनूप राय,ए जी एम सुधाकर प्रसाद ,मैनेजर संजय सिंह बालेश्वर पाठक, पूर्व पार्षद छोटू सिंह, क्षेत्रीय सलाकार समिति सदस्य रमेश सिंह, सिजुआ क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र प्रजापति, सुबोध सिंह, महेश प्रसाद साव,सुदर्शन चौहान,महेश सिंह,मो आजाद, शाहजादा हुसैन, मोo मुस्तकीम, इम्तियाज, एम सिद्दकी, ग्रामीण मनोज चौहान, अशोक चौहान ,कृष्णा सिंह,चुनमुन सिंह, मुन्ना चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
