अजय कुमार जीतू
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जीते प्रत्याशियों का युथ फोर्स ने किया सम्मानित
जीते पंचायत प्रतिनिधि ग्रामीणों की सेवा करे : दीपनारायण
कतरास । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी विजय प्रतिनिधियों को श्यामडीह स्थित युथ फोर्स के प्रधान कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित करते हुई युथ फोर्स के प्रधान संयोजक सह जदयू के प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह ने बधाई देते हुई कहा कि सभी प्रतिनिधि को अपने अपने पंचायत का प्रतिनिधित्व करने का जो अवसर पंचायत के लोगो ने दी है उसे ईमानदारी पूर्वक निभाना चाहिये। ताकि दुबारा सेवा का मौका मिल सके। उन्होंने सभी को अंग वस्त्र प्रदान कर व माला पहनाकर सम्मानित किया।
श्री सिंह ने पंचायत के लोगों से जिताने का जो काम किया है। समारोह में निचितपुर-1 पंचायत के मुखिया उषा देवी के प्रतिनिधि (राम सुंदर दास), पंचायत समिति सदस्य विकास रविदास, वार्ड सदस्य प्रीति देवी(सुभाष सिंह), रीना देवी (भोलानाथ महतो), रेखा देवी, मुन्ना कुमार रविदास,कुरेसा खातुन (नयूम अंसारी), सुभाष सिंह, कुशुम देवी(राजेश राम), सुभाष विश्वकर्मा,रघुनाथपुर पंचायत समिति सदस्य हीरा लाल दास, वार्ड सदस्य गणेश नापित, हेमंत कुमार रजक, राबड़ी देवी (कालि दास), दिलीप रजवार, टिंकू कुमार सिंह आदि को सम्मानित किया।
समारोह में यूथ फोर्स बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप, फुलचंद दास, इसराइल अंसारी, इम्तियाज खान, महेंद्र दास, प्रदीप सिंह, सचिन मंडल, ऋषिकेश दास, जमशेद अंसारी, सुभाष सिंह,जेलुन अंसारी, इकबाल अंसारी, पंकज कुमार, राजेश शर्मा, बिट्टू मंडल ,शाहिद अंसारी,शब्बीर अंसारी ,गौतम दास आदि अन्य लोग उपस्थित हुए।मंच का संचालन गोपाल चंद्र गोप और धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप सिंह ने किया।
