कतरास । केंद्रीय कोयला खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सिजुआ क्षेत्र के बाँसजोड़ा ग्राउंड पहुचे और अधिकारियों व गरेडिया बस्ती के ग्रामीणों रैयतों ने उचित मुआवजा की मांग की जबकि अन्य को पुर्नवास के लिये कहा 20 नही 30 देंगे तो ग्रामीणों ने कहा कि 20 हजार में एक बाथ रूम बनता है इसलिये न्याय उचित मुआवजा मिलना चाहिये, कुछ लोगो ने कहा कि मंत्री जी बसाने नही उजड़ने के लिये आये है,जबकि कार्यक्रम स्थल के चंद कदमो की दूरी पर आग लगी हुई थी,आग देखकर दंग रह गये। चर्चा है कि बंद परियोजना को दिखाना कई सवालों को जन्म देता है,अग्नि प्रभावित क्षेत्र में स्वयं प्रबंधन केंद्रीय का कार्यक्रम करवाना कई सवालों को जन्म देता है।मौके पर सी एम डी समीरण दत्ता, डी टी ,डी पी, डी मित्तल,सिजुआ जीएम अनूप राय, ए जी एम बी महतो,कतरास महाप्रबंधक एम एस दूत, एजीएम सुधाकर प्रसाद, एजेंट ए के झा,संजय सिंह,मो आलमगीर,पुटकी सी ओ एस रानी सहित काफी संख्या में सी आई एस एफ के अधिकारी व जवान मौजूद थे।
