धनबाद । केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी एक दिवसीय दौरे पर धनबाद पहुंचे ।दुर्गापुर एयरपोर्ट से रिसीव कर बीसीसीएल के अधिकारी उन्हें बीसीसीएल मुख्यालय ले कर आये । जहां सीआईएसएफ के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । वही शहीद वेदी पर कोयला खदानों में शहीद हुए मजदूरों व अधिकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किया ।आंगतुकों को लिए बने विश्रान्तिका का उद्धाटन करने के साथ- साथ खदानों से निकलने वाले धूल कण से राहत देने के लिए फॉग कैनन को हरी झंडी दिखा रवाना किया ।

वहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री के उस आरोप को बेबुनियाद करार दिया जिसमें उन्होंने नीति आयोग की बैठक के बाद कहा था कि झारखंड के कोयले से देश रौशन है ।देश का विकाश हो रहा है लेकिन रॉयलिटी का काफी पैसा झारखंड का केंद्र पर बकाया है समय पर नही मिलने से राज्य में विकाश कार्य धीमा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *