धनबाद । पुटकी थाना क्षेत्र में जूता-चप्पल व्यवसाई के शरीर को अपराधियों ने चाकू से हमला कर बुरी तरह गोद डाला और मरणासन्न स्थिति में छोड़कर फरार हो गए। जिसकी सूचना पुलिस ने व्यवसाई के परिजन को दिया।कोयलांचल में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पुलिस गहरी नींद में सोई हुई है। वही जिले में विधि-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। इसी क्रम में देर रात पुटकी थाना अंतर्गत पुटकी कोलियरी गेट के समीप जूता-चप्पल दुकान संचालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। जिससे परिजन आक्रोशित है।

बताया जाता है कि महूदा लाल बंगला के जूता-चप्पल दुकान संचालक संतोष कुमार शर्मा बुधवार-गुरुवार की देर रात दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने पुटकी कोलियरी गेट के समीप चाकू से उनके शरीर को बुरी तरह गोद डाला। जिसके बाद दुकान संचालक को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परिजन अहले सुबह संतोष शर्मा को इलाज के लिए शहीद निर्मल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक संतोष के भाई सूरज शर्मा ने बताया कि देर रात उनके भाई महुदा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर हमला किया। पुलिस ने मामले की सूचना दी। उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। संतोष शर्मा शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *