धनबाद । मंगलवार को रहस्यमई तरीके से एक नवविवाहिता की मौत SNMMCH अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई । बताया जाता है कि धैया निवासी नवविवाहित पुजा कुमारी की मौत SNMMCH हो गई । पुजा के भाई सुरज ने आरोप लगाया है कि पूजा के पति और उसके ससुराल वालों ने मिलकर पूजा को प्रताड़ित कर उसकी हत्या की है । जिसकी शिकायत सूरज ने सरायढेला थाना पुलिस के समक्ष फर्दब्यान मे दिया है। सूरज का आरोप है कि एक साल पूर्व अमरजीत उसकी बहन को भगाकर शादी कर अपने घर ठाकुरकुली ले गया। इसके बाद पूजा के पति और ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे व पैसे की मांग करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *