कतरास । ईद उल जुहा (बकरीद ) पर्व को लेकर तेतुलमारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सम्पन हुई ,बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव व संचालन समाजसेवी उपेन्द्र प्रजापति ने किया। बैठक में उपस्थित सभी वक्ताओ ने प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शांति पूर्वक बकरीद मनाने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने सभी को बकरीद की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुये शांति से त्योहार मनाने की बात कही।
मौके पर तत्कालीन पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह,पूर्व पार्षद बिरजू बाउरी, मुखिया अशोक ठाकुर,पंकज सिंह,
चंदन महतो, प्रेमा पांडेय,श्रवण वर्मा,रीता देवी,संजय वर्मा, मदन मोहन ठाकुर, मो कुर्बान,मो मोइन, जाहिर, फकरुद्दीन, वाहिद खान,अशोक निषाद, मनोज निषाद, गीता देवी, जवाहर रवानी, बबलू बाउरी,दीपेश चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। बैठक का संचालन समाजसेवी उपेन्द्र प्रजापति व अध्यस्ता थाना प्रभारी आशीष कुमार यादव ने किया।
