तीसरा । रविवार की सुबह झरिया के तीसरा थाना क्षेत्र के 14 नंबर डंप के समीप मिला महिला का शव, शव देखने से प्रतीत होता की महिला की हत्या पत्थर से कूच कर निर्मम तरीके से की गई है । घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना जंगल में लगी आग की तरह क्षेत्र में तेजी से फैल गई और काफी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जुट गए हैं वहीं मृतक महिला की पहचान पास के ही मोहल्ले में रहने वाली सुनीता शर्मा के रूप में हुई है । वहीं घटना को लेकर दबे जुबान में स्थानीय लोगों में चर्चा है कि मृतक महिला का अपने पति से बराबर विवाद चलता था । घटना कब घटी और कैसे घटी इसकी अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं हुई है । मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है ।
महिला की पहचान धनबाद के ही बरोरा थाना क्षेत्र निवासी उमेश शर्मा की पत्नी सुनीता शर्मा के रूप में हुई है जो फिलहाल अपने भाई के साथ पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रह रही थी। तीसरा थाना क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने 14 नंबर डंप के समीप एक महिला की लाश देखी। लाश का सर और चेहरा पत्थरों से बुरी तरह कुचला दिया गया था। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। शव की पहचान के बाद मौके पर पहुंचे मृतका के भाई लालबाबु शर्मा ने बताया कि उनकी बहन का उनके पति के साथ काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। कई बार थाने में भी इसको लेकर बैठक हुई थी। लेकिन समझौता नही होने पर उनकी बहन अपनी बेटी के साथ अपने भाई के साथ आसनसोल में ही रह रही थी।
उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व से उसका पति फोन कर उसे यहाँ बुला रहा था। इसके बाद कल यानि शनिवार की शाम वह अपनी बेटी के साथ यहाँ आई थी। लेकिन उसके बाद यहाँ क्या हुआ? यह उन्हें पता नही। उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिलने के बाद वह आज अहले सुबह यहाँ पहुंचे, तो उन्हें उनकी भांजी (मृतका की बेटी) तो मिल गई, लेकिन उनकी बहन उन्हें मृत मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बहन की हत्या हुई है और उसकी हत्या और किसी ने नही बल्कि मृतका के पति और उसके घर वालो ने ही मिलकर की है। उन्होंने पुलिस से इस संबंध में न्याय की मांग की है।
