धनबाद । निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगनादिह गांव में बुधवार की दोपहर पेड़ पर से एक व्यक्ति गिर गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार की दोपहर जीतपुर के मंगनादिह गांव में आम के पेड़ पर चढ़कर एक व्यक्ति आम तोड़ रहा था, तभी आम तोड़ने के दौरान व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह जमीन पर गिर गया। जिसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे उठाकर धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में लाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति का नाम छोटू लाल मरांडी है। जिसकी उम्र लगभग 43 वर्ष थी। वह मजदूरी का कार्य करता था । वह अपने बगीचे में आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था, तभी उसका पैर फिसल जाने से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *