धनबाद । बोकारो से धनबाद आ रही बस से गिरकर सोमवार को खलासी की मौत हो गई। जिसके बाद शव को एसएएनएमएमसीएच भेज दिया गया। वही बोकारो निवासी मृतक मंगल गोस्वामी की पत्नी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके पति शांति बस में खलासी का काम करते थे। सोमवार को उनकी मौत हो गई है। इस संबंध में बस चालक और मालिक साफ-साफ कुछ भी नहीं बता रहे है। वह लोग अपने पति की स्थिति जानने धनबाद पहुंचे है। यहां आने पर पति के मौत की बात पता चली है। फिलहाल मंगल गोस्वामी का शव एसएनएमएमसीएच के मर्चरी रूम में रखा हुआ है। अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंगल गोस्वामी की मौत बस से गिरकर हुई या किसी और वजह से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *