रामावतार स्वर्णकार
हजारीबाग /इचाक । प्रखंड के दरिया गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर उद्घाटन सह नौ दिवसीय शतचंडी नवाहपरायण महायज्ञ को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें 5001 महिलाओं और कन्याओं ने भाग लिया। गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर जेपी चौक दरिया, जगड़ा, जोगोडीह होते हुए जलौंध नदी पहुंचा। जहां यज्ञाचार्य गोविंद मिश्र और उपाचार्य जन्मजय मिश्र के नेतृत्व में विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात् महिलाओं ने कलश में जल भरकर और माथे पर रखकर पुनः यज्ञस्थल लाया । इस दौरान जय श्री राम और जय माता दी के जयकारे से पुरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। सभी श्रद्धालु जोश और उत्साह से लबरेज थे।

पुजारी रामप्रकाश मेहता, सौरभ कुमार, मुरली सिंह, मनोज कुमार, सौरभ कुमार, किशोर मेहता वरुण कुमार, अर्जुन मेहता ने सापत्निक समस्त पूजा अनुष्ठान कार्य को सम्पन्न कराया। मौके पर पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता, विधायक अमित कुमार यादव, बिहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, जिप सदस्य रेणु देवी, विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, जेएमएम के संजीव कुमार बेदिया, भाजपा के वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ आरसी प्रसाद, दिगम्बर मेहता, आरके मेहता, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, हरिहर मेहता, ओम प्रकाश मेहता, मुखिया संघ के ज़िला अध्यक्ष रंजित कुमार मेहता, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, डेगनारायण मेहता, बद्री मेहता, श्री राम सेवा संगठन के सुजीत कुमार, मुखिया सिकंदर मेहता, नंदकिशोर मेहता, सीता कुमारी, मीना मेहता, उमेश मेहता, पूर्व मुखिया अनिता देवी, इंद्रदेव मेहता, सुनील मेहता, अशोक यादव, बसन्त मेहता, जदयू के अर्जुन मेहता, मुखिया प्रतिनिधि कुशलचंद मेहता, छात्रधरी मेहता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विनोद कुमार, राजेंद्र मेहता, प्रो ब्रजकिशोर मेहता, उर्मिला मेहता, चंपा मेहता, अशोक मेहता, पप्पू मेहता समेत हजारों श्रद्धालु शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *