निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । नाला विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या से ग्रामीण परेशान है। इससे निजात दिलाने के लिए आज फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत धसनिया में झारखण्ड विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रविन्द्र नाथ महतो पहुँचे। जहां आदिवासी परम्परा के अनुसार उनका भव्य स्वागत किया गया। धसनिया में रविन्द्र नाथ महतो ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से बन रही जलापूर्ति योजना व दो सड़कों का शिलान्यास किया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अरविंद मुर्मू, जे एम एम नेता अशीम मंडल के अलावे अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। पत्रकारों को जानकारी देते हुवे विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा की इस जलापूर्ति योजना से दो पंचायत के लिए 18 गाँव के लोगों को फायदा मिलेगा। इस जलापूर्ति योजना से घर घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाया जायेगा।
गर्मियों में पेयजल की काफी परेशानी होती है। जिससे यहां के लोगों को निजात मिलेगी। यहाँ के अलावे क्षेत्र में अन्य स्थानों में जलापूर्ति योजना चल रही है।
