UP । माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में गोली मारकर हत्या कर दी गई । इससे पहले अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का झांसी में एनकाउंटर हुआ था । कहा जा रहा है कि प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास गोलीबारी हुई है । पुलिस प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में दोनों को मेडिकल के लिए ले जा रही थी लेकिन, रास्ते में फायरिंग हुई । जिसमें दोनों भाइयों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई । फायरिंग के बाद घटनास्थल की तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं । जिसमें दोनों भाइयों के शव जमीन पर पड़े नजर आए । जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी है । इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी को भी गोली लगी है । जिसका इलाज चल रहा है । हत्यारा कौन था, फिलहाल यह मालूम नहीं चल पाया है ।
