भगतडीह । सोमवार को झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला इंडस्ट्री कोलियरी मध्य विद्यालय के समीप रहने वाले संजय राम की मानसिक दिव्यांग पुत्री निभा कुमारी स्कूल से आने के बाद से लापता हो गई. निभा कुमारी अपने के घर के समीप स्तिथ इंडस्ट्री कोलियरी मध्य विद्यालय के वर्ग आठ की छात्रा थी.निभा का स्कूल बैग व चप्पल उसके घर के गेट के सामने पड़ा हुआ था.सोमवार दस बजे दिन से निभा लापता हैं. निभा की मां बबिता देवी का कहना हैं की मैंने निभा के लापता होने के बाद से आसपास काफी खोजबीन किया.स्थानीय लोगों ने भी निभा के लापता होने के बाद विद्यालय एवं उसके परिचय लोगों से जानकारी जुटाया. लेकिन निभा का कोई पता नहीं चला. वह स्कूल से सीधा घर आती है. बाहरी लोगों से कोई मतलब नहीं रखती है. पढ़ाई के साथ घर का काम भी करती है. इस संबंध में झरिया थाना मैं लिखित सूचना दिया है.

लेकिन पुलिस के कोई भी अधिकारी अब तक निभा के खोजबीन में पहल नहीं कर रहे हैं. निभा मानसिक रूप से दिव्यांग है. निभा के पिता संजय राम किसी काम से अपने गांव गए हुए थे. परिवार के सदस्यों ने उन्हें दूरभाष पर घटना की सूचना दिया है. घटना के एक दिन बीत जाने के बाद भी झरिया थाना पुलिस द्वारा कोई पहल नहीं होने से पिड़ित परिवार सदमे मे हैं. बबीता देवी मंगलवार को धनबाद के एसएसपी कार्यालय पहुंच अपने दिव्यांग पुत्री का पता लगाने का गुहार लगाया. पहुंचे निभा चार भाई बहन में दूसरे नंबर पर है. पीड़ित परिवार के साथ आसपास के भी लोग किसी अनहोनी के आशंका से परेशान हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *