धनबाद । जिले के बरवाअड्डा थाना अंतर्गत कल्याणपुर के जीटी रोड पर सोमवार को एक तेज रफ्तार सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार उक्त ऑटो राजगंज के मदयाडीह से धनबाद जा रही थी। इसी दौरान ऑटो कल्याणपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। मौके जूट ग्रामीणों ने तत्तकाल घायल व्यक्ति को इलाज के धनबाद भेजा। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । पुलिस को गुस्साए ग्रामीणों ने मृत यात्री के शव को उठाने नही दिया। ग्रामीण मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे साथ ही जीटी रोड पर स्थित घनी आबादी वाले क्षेत्रों में वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद पुलिस के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए और शव पुलिस को सौंपा।
