कतरास । रामकनाली में चार दिवसीय श्री श्री 108 रूद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई,जो पूरे शहर का परिभ्रमण करते हुए सूर्य मंदिर नदी किनारे पहुंची. जहां से 400 कुमारी कन्या व महिलाएं जल भरकर पुन: करेश्वर महादेव मंदिर रामकनाली पहुंचे , कलश यात्रा में पुरुष बच्चे पताका लेकर जयकारे के साथ चल रहे थे, कलश यात्रा में आए श्रद्धालुओं को कतरास सूर्य मंदिर प्रांगण में कमेटी के लोगों ने शरबत की व्यवस्था किया था, जहां श्रद्धालुओं सहित अन्य लोगों को शरबत पिलाया गया।वही पूजा कमेटी के सदस्य ने बताया कि 4 अप्रैल को यज्ञ विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ, 6 अप्रैल को महाभंडारा के साथ पूर्णाहुति की जाएगी.

यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष अमरेश कुमार , कमेटी के सचिव प्रगति कुमार,कोषाध्यक्ष अर्जुन प्रजापति, संतोष स्वर्णकार, अर्जुन चौधरी, भीम राजवंशी, संतोष कुमार सेठ, संतोष स्वर्णकार, सुनील भुइयां, प्रिंस रवानी,शंकर भुइयां, राजू, गोलू, मंटू सिन्हा, राजेश दास,धोली देवी,पिकी देवी, सुभद्रा देवी, सोमनाथ डे पिंकी देवी अनीता देवी सुनील चौधरी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *