निशिकांत मिस्त्री
जामताड़ा । कर्माटांड़ प्रखंड के कासीटांड़ में भव्य काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता सह पूर्व जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल सम्मिलित हुए। पूरे पारंपरिक गाजे बाजे ढोल ताशे पताके के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गईं। सैकड़ों की संख्या में माताओं बहनों और श्रद्धालुओं ने नए वस्त्र धारण कर कलश यात्रा में भाग लिया। इस भव्य कलश यात्रा के दौरान ढोल ताशे की धुन पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल थिरकते नजर आए। कलश यात्रा में भाग लेने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा वीरेंद्र मंडल का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत काशी टांड़ में भव्य मां काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा हेतु बड़े ही धूमधाम के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
इस कलश यात्रा में बड़ी ही उत्साह के साथ माताएं, बहनों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूरे पारंपारिक ढोल ताशे की आवाज से कलश यात्रा के दौरान अलग ही भक्तिपूर्ण माहौल रहा। चैत्र मास के पावन माह में मां काली मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होना हम सभी सनातनियों के लिए बड़े ही गर्व की बात है।इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान का आयोजनों में हम सब को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। अपने अपने सामर्थ के हिसाब से सहयोग भी करना चाहिए।मौके पर मुख्य रूप से श्याम सुंदर मंडल, राजेंद्र मंडल,विजय मंडल, नीलांबर मंडल,विनोद मंडल, गौरी शंकर मंडल ,अमृत मंडल,पांचू मंडल,बलराम मंडल,शंकर मंडल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।
