मनुष्य जन्म से नहीं बल्कि कर्म से महान बनता है- जिप अध्यक्ष

रामावतार स्वर्णकार
इचाक । रविदास महासभा प्रखंड कमेटी के तत्वावधान में प्रखंड के पेठियाबागी में संत शिरोमणि रविदास जी की 647वीं जयंती मनाई गई। सर्व प्रथम संत रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तत्पश्चात् प्रमुख पार्वती देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, आजसू नेता प्रदीप प्रसाद ने सामूहिक दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान लोक गायक प्रोफेसर सुबोध कुमार दास और यूपी के रामाशीष स्नेही ने एक से बढ़कर एक भजन, गीत और सोहर प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

विशिष्ठ अतिथि जिला परिषद् अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता ने संत रविदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य अपने जन्म से नहीं बल्कि कर्म से महान बनता है। संत रैदास ने हमेशा जात पात और छुआछूत की दुर्भावना से ऊपर उठकर एक शशक्त समाज निर्माण की परिकल्पना की। हमें उनके आदर्शों को आत्मसात कर स्वस्थ और समृद्ध समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी, तभी सही मायने में उनकी जयंती सकारात्मक होगा।
कांग्रेस राज्य चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रमंडलीय अध्यक्ष डॉ. आरसी मेहता ने कहा कि सदैव गुणवान की पूजा होनी चाहिए। अपने जीवन में शुभ और निस्वार्थ काम करते जाएं और कुरीतियों का सदैव विरोध करें।

कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि प्रमुख पार्वती देवी, उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार, जिप सदस्या रेणु देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष मनोहर राम, सांसद प्रतिनिधि भागवत मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, आजसू के केंद्रीय सचिव प्रदीप प्रसाद, कार्यपालक अभियंता जवाहर राम, शिक्षक अर्जुन कुमार दास, राजेश कुमार रवि, सरदार कर्णवीर सिंह, पूर्व मुखिया अशोक यादव ने भी अपने विचार रखे। सामाचार लिखे जाने तक मुख्य अतिथि विधायक अमित कुमार यादव उपस्थित नहीं थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रविदास महासभा के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर राम और संचालन राजकुमार राम ओर सुनिल कुमार दास ने किया। जबकि पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व अशोक राम कर रहे थे।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि हरिहर मेहता, प्रमुख प्रतिनिधि सिकंदर राम, पूर्व मुखिया परमेश्वर राम, इंद्रदेव मेहता, निर्मल कुमार, सुनिल कुमार दास, जितेन्द्र कुमार दास, अर्जुन राम, शंभू राम, समाजसेवी अशोक राम, सेवानिवृत शिक्षक रामचन्द्र राम, शिक्षक नरेश रजक, गंगा राम, राजकुमार राम, उमेश राम, राजेंद्र रवि, प्रो. सेवा राम, धनेश्वर राणा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *