अजय कुमार जीतू

कतरास । बी सी सी एल कर्मियों का रिकार्ड सुरक्षित रखने व वेतन भुगतान में हेतु लागू सैप सिस्टम से होने वाले गड़बड़ियों में सुधार,मार्च माह के वेतन में 13 दिन का वेतन कम भुगतान होने सहित कुल 9 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को तेतुलमारी कोलियरी प्रांगण में कोल माइंस इंजीनियरिंग वर्क्स एसोसिएशन( सिमेवा )के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया गया।धरनारधियो को संबोधित करते हुये सिमेवा के बीसीसीएल जॉन के महामंत्री आदित्यनाथ झा ने कहा कि तो अभी झांकी है अगर मांगो पर प्रबंधन का सकारात्मक रुख नही दिखलाया तो बाध्य होकर 11 मई से सिजुआ क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना में परिवर्तित होकर आन्दोल किया जायेगा।

कोई भी कार्य के लिये तेतुलमारी कोलियरी में प्रबंधन को चढ़ावा देना पड़ता है।तेतुलमारी कोलियरी में भरस्टाचार चरम पर है। आज के धरना में शाखा सचिव खगेन्द्र रवानी,अजय कुमार, अरुण मुंडा, लाला भुइँया, गंगाधर महतो को महामंत्री ने माला पहनाकर धरना शुरू करवाया ।श्री झा ने कहा कि पदोन्नति श्रमिको नवंबर माह से बेसिक का बढ़ोतरी फिटमेंट अभी तक नही होना दुर्भाग्यपूर्ण है।साथ ही तेतुलमारी कोलयरी के पी एस टी -2 से जल्द से जल्द उत्पादन चालू करवाने की मांग की। मौके पर उमेश कुमार पांडेय, राजेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, तपेश्वर दास, मोहन सिंह, शंकर नोनिया, पंकज वर्मा, गोपाल राम,प्रकाश राम, बद्री महतो सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *