झरिया । मंगलवार को सिंह नगर भुइयांपट्टी के सैकड़ों युवाओं-महिलाओं ने चंदन सिन्हा के नेतृत्व में दूसरे राजनीतिक पार्टी को छोड़कर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह में अपनी आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा में शामिल हुए। मौके पर रागिनी सिंह ने सभी को माला एवं पट्टा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई।वहीं सभी को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस दौरान रागिनी सिंह ने सभी सम्मानित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा उन लोगों के साथ हर सुख दुख में खड़ी हैं और आगे भी खड़ी रहेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि आप लोगों की जो भी परेशानियां हैं उसके लिए वह हमेशा मुखर होकर उनकी आवाज बनेगी और उनकी हर समस्याओं का निदान करने को प्रयासरत रहेंगी।

इस दौरान मंच का संचालन भाजपा नेता अभिषेक पाण्डेय ने किया। इस दौरान मौके पर धनबाद महानगर जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, पिंकू चौबे, शैलेंद्र सिंह, अखिलेश सिंह, रघु राम, रंजीत रवानी, स्वरूप भट्टाचार्य उपस्थित थे और शामिल होने वाले लोगो में सूरज कुमार, विजय कुमार, श्याम कुमार, सौरभ कुमार, दिलीप भुईयां,राजकुमार भुइयां, अजय कुमार भुइयां, गेडा भुइयां, विकी कुमार,रेखा देवी के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाए एवं युवा साथी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *