अजय कुमार जीतू

कतरास । मोहलीडीह पंचायत के वर्तमान मुखिया नूरजहाँ प्रवीण भाजपा में शामिल हो गयी। निचितपुर टाउनशिप स्थित विवाह भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मोहलीडीह पंचायत के वर्तमान मुखिया नूरजहा प्रवीन ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्य काल में अच्छे काम को देखते हुए भाजपा में शामिल हुई। मुस्लिम महिलाओ को तीन तलाक से राहत मिली। हर घर में शौचालय, उजवाला योजना ,प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली।मौके पर जिला महामंत्री दिनेश सिंह, जिला उपाध्यास रमेश महतो, जिला सयोजक रामप्रसाद महतो, राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह,क्रीड़ा मंच के सुरेश प्रसाद महतो, संजीत सिंह, लक्ष्मण पासवान, अशोक चौहान, अमरेश पासवान, धुर्व महतो,सुदामचंद अडी, अशोक ठाकुर,अजय साहनी, मंटू कुमार,मो अनवर, अमन खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *