भगतडीह । मकर सक्रांति के अवसर पर श्री झरिया-धनबाद गौशाला बस्ताकोला में दो दिवसीय तुलादान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को दूसरे दिन भी तुलादान में गौ भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। भाजपा नेत्री रागिनी सिंह देर साम तुला दान में पहुंची . उन्होंने कहा कि तुला दान का हिंदू धर्म में काफी महत्व पूर्ण स्थान है। रागिनी सिंह ने बताया कि यह एक बड़ा धार्मिक कार्य है। तुला दान के बाद उन्होंने राधा कृष्ण मंदिर का भी निरक्षण किया। गौशाला स्थित नवनिर्मित मंदिर की सराहना भी की। रागिनी सिंह ने गौशाला कमेटी की जमकर प्रशंसा की। गौशाला कमेटी के सचिव दुर्गा प्रसाद गोयंका ने बताया कि तुला दान के दूसरे दिन 350 लोगों ने तुलादान में अपना हिस्सा लिया ।

उन्होंने मकर संक्रांति पर तुलादान का महत्व बताया. गाय प्रेमियों में तुला दान का खासा महत्व है। मौके पर भाजपा कार्यकारिणी सदस्य रागिनी सिंह गौशाला सचिव दुर्गा प्रसाद गोयंका , भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष शर्मा, तरुण राय, बप्पी बाउरी, रंजीत दास, राहुल गुप्ता,
राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *