धनबाद । रविवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय संगठन सचिव विनोद पांडे पहुंचे धनबाद । धनबाद के सर्किट हाउस में जिले के सभी वार्डों से जेएमएम के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओं ने विनोद पांडे को माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया । इस दौरान विनोद पांडे ने भी धनबाद के सभी 55 वार्डों के नवनिर्वाचित जेएमएम के पदाधिकारियों से मुलाकात की व उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी ।

धनबाद में संगठन को करना है मजबूत, विनोद पांडे,,,,
विनोद पांडे ने धनबाद में संगठन को और ज्यादा मजबूत करने को लेकर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनता के द्वारा चुने गए जेएमएम के जनप्रतिनिधियों से विशेष बात की और धनबाद में पार्टी को और मजबूत करने के लिए कई सुझाव भी दिए ।

4 फरवरी को जेएमएम के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाना है, नीलम मिश्रा,,,
नीलम मिश्रा ने 4 फरवरी को झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने को लेकर पार्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से चर्चा किया । अभी से तैयारियों में जुट जाने को कहा है ।

मौके पर केंद्रीय संगठन सचिव विनोद पांडे, टुंडी विधायक मथुरा महतो, नितेश सहाय, नीलम मिश्रा, हरेंद्र रजवार, सुखलाल मरांडी, पवन महतो आदि गणमान्य लोग मौजूद थे । वहीं जेएमएम के नेताओं समेत नवनिर्वाचित पदाधिकारीगन मौजूद थे, जिसमें फरीद मलिक, फिरदोस अंसारी, मोहम्मद जुनेद, वार्ड नम्बर 36 के अध्यक्ष शुभम वर्मा, वार्ड नम्बर 34 के कोषाध्यक्ष चंदन वर्मा, करण रजवार समेत 55 वार्ड के सभी वार्ड अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *