झरिया । झरिया के धनसार थाना क्षेत्र स्थित कांटा घर के समीप शराबी पति ने चाकू मारकर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी । पति ने अपनी पत्नी, सास व साली को चाकू मार कर फरार हो गया है । घटना में पत्नी अंजलि की मौत हो गई। जबकि सास और साली गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है। वहीं परिजनों का कहना है कि देर रात शराब पीकर अनिल घर पहुंचा था। जहां पत्नी व बच्चों के साथ बहस बाजी तथा मारपीट करने लगा। जिसमें बीच-बचाव करने पर अनिल ने अपनी पत्नी को छुरा मार दिया। इसी दौरान सास व साली द्वारा विरोध जताने पर उन्हें भी छुरा मार कर फरार हो गया। मृतक अंजलि के दो बच्चे हैं। जबकि आरोपी पति बोकारो जिले का रहने वाला बताया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *