अभिषेक मिश्रा

चासनाला । पाथरडीह पुलिस ने एक लंबित मामले में काफी दिनों से फरार नीरू देवी पति समरेंद्र सिंह पाथरडीह कामणी कल्याण हनुमान मंदिर के निकट के निवासी तथा पिंकी देवी पति राजेश कुमार पटेल के घर पर ढोल नगाड़े बजाते हुए इश्तहार चस्पा किया । बताते है कि पाथरडीह थाना कांड संख्या 15/26,धारा 126/2,115/2,109,391/2,365 बी एन एस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।जिसमें दोनों आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे।न्यालय प्रथम श्रेणी दंडाधिकारी धनबाद के न्यालय ने तत्काल इश्तहार तमिल होने आरोपी के हाजिर नहीं होने पर कुर्की जपती का आदेश जारी करने का निर्देश दिया है।इश्तहार चिपकाने के मौके पर ए एस आई गौतम कुमार , महिला पुलिस दल बल के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *