झरिया । बलियापुर में महिला के सिर कटी शव मामले का पुलिस ने उद्वेदन कर दिया । सोमवार को सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर मामले का उद्वेदन किया और मामले से संबंधित सारी जानकारियां दी । पुलिस के अनुसार मृतिका ने कृष रवानी से प्रेम विवाह किया था। इसलिए कृष के पिता संतोष रवानी नाराज थे और उसने ही हत्या की साजिश रची । पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है । अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है । पुलिस ने हत्याकांड में उपयोग किए गए बड़ा धारदार छुरा, मृतिका का चप्पल, पूजा सामग्री और मोबाइल जब्त किया है ।सिटी एसपी ऋतिक श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि 11 सितंबर को बलियापुर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि धांगी पहाड़ी की तलहटी के पास एक सिर कटी महिला की लाश पड़ी हुई है । पुलिस पहुंची तो सिर कटी लाश बरामद की गई । मृतिका का सिर कहीं अलग था और धड़ अलग था । मृतिका 9 सितंबर से लापता थी । पुलिस ने मृतिका के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया था । जांच में सामने आया कि कृष रवानी के पिता संतोष रवानी ने लड़की को रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र के तहत युवती की हत्या करा दी और साक्ष्य को छुपाने की कोशिश की ।

चार आरोपी गिरफ्तार,,,,

पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें जयराम रवानी, किशोर महतो, आलोमानी देवी, राम प्रसाद रजवार शामिल हैं ।संतोष रवानी के पुत्र कृष्ण रवानी मृतिका से प्रेम विवाह किया था और इसलिए साजिश कर ससुर ने उसे रास्ते से हटाया । पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार की है ।सिटी एसपी के अनुसार मृतिका का ससुर संतोष रवानी अपने पुत्र के विवाह से नाराज था । इसी नाराजगी के कारण युवती के हत्या की साजिश रची । यह मामला इसलिए चर्चा का विषय बना था कि मृतका का शव को काटकर बोरे में भरकर अलग फेंका गया था और धड़ 100 मीटर दूर रखा हुआ था । कुछ पूजन सामग्री भी वहां रख छोड़ी गई थी । इसके बाद नरबलि की चर्चा भी तेज हो गई थी । ग्रामीण अंदेशा लगा रहे थे कि हो सकता है कि नरबलि की गई होगी । लेकिन पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो मामला कुछ और निकला । अपने बेटे के प्रेम विवाह से नाराज पिता ने बहु को रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र किया । बताते हैं कि शादी के बाद कृष रवानी के घर वाले उसे स्वीकार नहीं कर रहे थे । वह एक भाड़े के आवास में रह रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *