अभिषेक मिश्रा
पाथरडीह बस स्टैंड में धूमधाम से पूजा मनाने का लिया गया निर्णय, नई समिति का किया गया गठन।

चासनाला । पाथरडीह बस स्टैंड स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में को श्री श्री दुर्गा पूजा समिति पाथरडीह बस स्टैंड के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अरिंजय श्रीवास्तव ने की, जबकि संचालन रविंद्र प्रसाद ने किया। बैठक के दौरान आगामी दुर्गा पूजा को भव्य एवं धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। पूजा के सफल आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसने अध्यक्ष अरिंजय श्रीवास्तव, सचिव रविंद्र प्रसाद, सहसचिव सोवित सुपकार, उपाध्यक्ष कालो सरकार एवं सच्चिदानंद सिंह, वरीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष चुनचुन राजेश सिंह वर्मा, सह कोषाध्यक्ष रितेश कुमार, संरक्षक लक्ष्मण सिंह, व्यवस्थापक गुड्डू यादव बनाए गए। वहीं निगरानी समिति में उमेश वर्मा तथा पूजा सामग्री की देखभाल की जिम्मेदारी कृष्ण पाल एवं संतोष साव को दी गई। समिति के मुख्य सदस्यों में रवि यादव, संतोष यादव, जयप्रकाश यादव, दीपक कुमार, अनुराग गुप्ता एवं कौशल कुमार शामिल हैं। बैठक में सदस्यों ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं व्यवस्था को लेकर समिति के सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *