अभिषेक मिश्रा
चासनाला । हर तालिका तीज एवं श्री गणेश चतुर्दशी व्रत के अवसर पर निर्जला उपवास रख कर अपने पति को दीर्घायु उम्र की कामना करती हुई सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को सोलह श्रृंगार कर पति का आशीर्वाद लेने के बाद मंदिरोंमें पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना करने के लिए सोमवार को सभी मंदिरों में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चासनाला के के गेट स्थित बाबा प्रेमनाथ शिव मंदिर, कामनी कल्याण कॉलोनी स्थित वैदेश्वर नाथ मंदिर, चासनाला बस्ती स्थित चंद्रमौलेश्वर महादेव मंदिर, पाथरडीह अजमेरा स्थित महा मृत्युंजय महादेव मंदिर, पाथरडीह बस स्टैंड स्थित बाबा त्रिलोकी नाथ मंदिर, पाथरडीह अजमेरा स्थित बाबा कल्याणेश्वर नाथ शिव मंदिर में सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु उम्र की कामना करते हुए पूजा अर्चना किया और मन्नते मांगी।
