अभिषेक मिश्रा
चासनाला । झरिया – सिंदरी मुख्य मार्ग स्थित चासनाला के के गेट के समीप रविवार को झरिया की ओर से आ रही सवारी ऑटो अचानक बीच सड़क पर पलटी मार दी। जिससे पीछे से झरिया की ओर से आ रही टेलर चालक की सुझ बुझ से बड़ी अनहोनी होने से टल गया। ऑटो चालक को हल्की फुल्की चोट तथा ऑटो में बैठे सिंदरी निवासी आलोक कुमार अंदरूनी चोट आई है।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया गया है। बताते चले कि चासनाला के के गेट के समीप मुख्य सड़क पर बड़े बड़े गढ़े हो जाने के कारण वाहन एक ही तरफ से निकलना चाहता है।इसी दौरान घटना घट जाती है।
