धनबाद । बरवाअड्डा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र के साधोबाद गांव के समीप ताराटांड़ जंगल में शुक्रवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्चा स्प्रीट, विभिन्न नामी अंग्रेजी ब्रांड के रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन और दर्जनों पेटियों में पैक कर बिक्री के लिए रखी गई नकली अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की हैं। बताया जा रहा है कि घने जंगल का फायदा उठाकर गिरोह लंबे समय से नकली शराब बनाने और सप्लाई करने का धंधा कर रहा था।अंधेरे का फायदा उठाकर कारोबारी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने सारा सामान जब्त कर थाना ले आई है और फरार आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नकली शराब के अवैध कारोबार में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *